शहर में वाहनों की चोरी रोकने एवं बरमादगी हेतू गठित विशेष टीम द्वारा स्पलेन्डर सहित 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार

शहर में दो पहिया वाहनो की चोरी को रोकने एवं उसकी बरमादगी हेतू पुलिस अधीक्षक, नगर महोदय, पूर्वीसिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व मे एक विशेष दल का गठन किया गया था, विशेष टीम के द्वारा चोरी गये दो पहिया वाहनो की बरामदगी एवं अपराधकर्मी का गिरफ्तारी करनेके लिए लक्षित किया गया।

काण्ड में चोरी की गई मोटर साईकिल के बरामदगी एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु गठीत टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गये स्पलेन्डर मोटरसाइकिल सहित कुल 04 अपराधकर्मियोंको गिरफ्तार किया गया एवं उसके निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों में छिपा कर रखी गई चोरी किये कुल 05स्पलेन्डर मोटरसाइकल की बरामदगी की गई। गिरोह के बताये अनुसार और भी मोटर साइकिल की बारमदगी एवंअन्य सदस्यों के गिर्तारी हेतु छापामारी जारी है।बरामद मोटर साइकिल के संबंध में साकची थाना कांड सं0- 123/2024 दिनांक 10.07.24 धारा- 317(2) /3 (5) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज किया गया।

