Categories

Recent Posts

October 31, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ओबीसी-2 मे शामिल होगी पाटरा जाति, राज्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने दिया आश्वासन

आदित्यपुर : राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने पाटरा जाति को ओबीसी-2 मे शामिल करने का आश्वासन दिया है. इस हेतु सरायकेला-खरसावाँ जिला के उपायुक्त से पाटरा जाति का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिवेदन मांगा गया है।

इससे पूर्व पाटरा जाति को ओबीसी-2 में शामिल करने की माँग को लेकर पाटरा समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को रांची जाकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद से मिला। इस दौरान अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल से पाटरा समाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अभिमन्यु पुथाल, निरंजन पुथाल, संजीव कुमार पुथाल, कमल कुमार पुथाल, अजीत कुमार पात्रो, सुमंत सेनापति, वकील राउत, हेमंदो बेहरा, विजय सेनापति, रंजीत पुथाल, दीपक पुथाल, राकेश पुथाल, बीजू प्रधान, घनश्याम बेहरा, रंजन प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *