खरसावां के कदमडीहा में 6 साल से खराब सोलर जलमीनार की मरम्मत को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिम का प्रतिनिधि मंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन
खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कदमडीहा गांव में सात साल पहले बनी सोलर जलमीनार विगत 6 साल से खराब है इस खराब सोलर जलमीनार की मरम्मत की लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिम सरायकेला खरसावां का एक प्रतिनिधि मंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अश्वनी सिंह सरदार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंप कर खराब पड़ी सोलर जलमीनार की मरम्मत की मांग की।

ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिम के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोहेब खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने खराब पड़ी सोलर जलमिनर कनीय अभियंता को अवगत कराया साथ ही एक ज्ञापन सौंप कर खराब सोलर जलमिनर की मरम्मत की मांग की गई । खान ने कहा कि पीएच ईडी से बार बार गुहार लगाने के बावजूद आज तक जलमीनार की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वही गर्मी के इस मौसम मैं ग्रामीण की पेयजल समस्याओं से कदमडीहा के लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं बार-बार गुहार लगाने के बाद सोलर जलमिनर के नीचे खराब नलकूप को सिर्फ मरम्मत करवाकर छोड़ दिया गया। वह भी वर्तमान में खराब है।

उन्होंने कहा कि लगभग 2017 से पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा खरसावां के कदमडीहा गांव में सोलर जलमिनार लगाई गई थी लगभग 1 वर्ष तक सोलर जलमिनार चली इसके बाद पंप खराब होने के कारण सोलर जलमिनार से जलापूर्ति ठप ही गई ग्रामीणों की गुहार के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सिर्फ नलकूप को मरम्मत कराई इसके बाद खराब सोलर जलमिनार को वैसे ही छोड़ दिया गया।

कदमडीहा गांव के 40 परिवार पानी का उपयोग करते थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीएच ईडी से शिकायत के बावजूद इसकी मरम्मत आज तक नहीं कराई गई। ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से एआईएमआईएम के प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मद परवेज, मोहम्मद सीनु, तनवीर, आफताब, शहाबुद्दीन, नदीम, मोहम्मद आसिफ खान आदि उपस्थित थे।
