भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवैध तरीक़े से सरकारी राशि से बने तालाब को भरने का किया विरोध

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ कि खरसावां के हांसदा हाड़ीसाही में स्थित श्री सीमेंट कंपनी द्वारा इन अवैध तरीक़े से बिना किसी सरकारी अनुमति लिए एक आदिवासी ज़मीन पर सरकारी राशि से ख़र्च हुए तालाब को ज़बरन भरा जा रहा है इस विषय को लेकर मैं उपायुक्त सरायकेला को सूचित किया हूँ साथ ही अंचल अधिकारी खरसांवा को भी सारी स्थिति बतायी गई एवं साथ उनसे आग्रह किया गया है कि इस समय पूरे विश्व जल संकट से जूझ रहा हैं सरकार तालाब कोड़कर जलस्तर को ठीक करने में लगी है वहीं श्री सीमेंट कंपनी अहंकार में चूर होकर दमनकारी नीति अपनाकर अपनी ऊँची पहुँच का रौब दिखा कर तालाब को भर रहीं हैं।

उपायुक्त सरायकेला खरसावां से आग्रह किया गया है कि इसपर अबिलम्ब रोक लगायी जाय । साथ ही जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार कहती हैं कि गैर सरकारी संगस्थाओ में 75 प्रतिशत स्थानीय वेरोजगार युवाओं को उसे शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नौकरी देने का प्रबंधान है लेकिन श्री सीमेंट रैयतों को कुली कबाड़ी या पीओन का काम दिया हैं एक भी स्थानीय युवा को ऑफिस में काम नही दिया हैजिससे स्थानीय युवा एवम रैयत अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। रैयतों को साथ कंपनी वादा खिलाफी की है कंपनी अपने उपयोग में लगने बाले कच्चे माल को खुले में रखती हैं जिसके कारण हवा बहने पर पूरे क्षेत्र रहने बाले लोगो रहना दूभर हो गया है।

धूल के कारण सड़क में चलने वाले लोगों को सड़क नही दिखती हैं एवं कंपनी द्वारा रात में सीमेंट को उड़ाया जा रहा जसके कारण पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है जमीन बंजर हो रही हैं साथ ही बहुत सारे गैर कानूनी काम कंपनी के द्वारा किये जा रहे हैं। इन सारे मुद्दे को लेकर जल्द ही बेरोजगार युवाओं एवं रैयतों के साथ कंपनी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी एक जन आंदोलन करने जा रही हैं । भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में जनता के अधिकारो का हनन नही करने देंगी।
