Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में विभिन्न स्कूल के 742 छात्राओं के बीच विधायक सुखराम उरांव ने साइकिल का किया वितरण

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत विधायक सुखराम उरांव ने विभिन्न विद्यालयों के 742 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। साइकिल वितरण समारोह में विधायक सुखराम उराव, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्राधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंकों, 20 सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, विजय सामड समेत अन्य अतिथियों को गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया।

मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से गरीब छात्र छात्राओं को काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि सभी छात्र छात्राओं को साइकिल मिलेगा तो वे समय पर स्कूल आना और जाना कर सकेंगे। जिस तरह शरीर का सभी अंग महत्वपूर्ण है उसी तरह साइकिल का भी हर अंग महत्वपूर्ण है।

सरकार ने सिटी बजाओ अभियान चलाया था अब बच्चे घंटी बजाकर स्कूल पहुचेंगे। उससे स्कूलों में उपस्थित बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरजनन्द किस्कू, बीपीआरओ मनोज सिन्हा, बीपीओ बलराज कपूर, संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *