Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

7 करोड़ की लागत से बन रहा रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए 100 बेड का रनिंग रुम

रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए जल्द ही 100 बेड का रनिंग रुम बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए काम शुरु कर दिया गया है. इसके बनते ही एक साथ 194 रनिंग स्टाफ ठहर पाएंगे. यह जानकारी गुरुवार को टाटानगर एआरएम अभिषेक सिंघल ने एक प्रेस वार्ता में दी. एआरएम ने बताया कि कुल 7 करोड़ की लागत से इस रनिंग रुम को तैयार किया जा रहा ह जो पुराने परिसर से ही जुड़ा होगा. इसमें सेंट्रलाइज्ड एसी की सुविधा होगी जिससे रनिंग स्टाफ को काफी सहुलियत मिलेगी.

फिलहाल रनिंग रुम में एक साथ 94 स्टॉफ के ठहरने की व्यवस्था है. हालांकि यहां प्रतिदिन औसत 150 स्टाफ ठहरते है. पूर्व में यहां सिर्फ 22 कमरे और 83 बिस्तर थे जिसे बढ़ाकर 29 कमरे और 94 बिस्तर किया गया है. इसके अलावा रनिंग स्टाफ को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए सभी कमरों में एसी लगाया गया है. पूर्व में रनिंग स्टाफ के लिए रेलवे वाटर बैंक से पानी की सप्लाई की जाती थी पर अब अगल से ट्रिटमेंट प्लांट लगाकर पानी की सप्लाई की जाती है. स्टाफ के लिए जिम और मसार्जर भी उपलब्ध, 5 रुपये में मिलता है खानाएआरएम ने बताया कि रनिंग स्टाफ की सुविधा के लिए रनिंग रुम में जिम भी बनाया गया है वहीं थकान दूर करने के लिए मसार्जर भी मौजूद है.

उन्होंने बताया कि पूर्व में रनिंग स्टाफ इपने साथ खाना बनाने का सामान लेकर चलते थे. रनिंग रुम में वे खाना बनवाकर खाते थे अब उनके बोझ को कम करने के लिए कैंटिन की सुविधा मौजूद है जहां पांच रुपये में रनिंग स्टाफ के लिए खाना उपलब्ध रहता है. यहां वेज और नॉनवेज खाने के लिए अलग-अलग सुविधा है. रनिंग रुप में मेडिटेशन रुम भी मौजूद है. जो रनिंग स्टाफ यहां आराम करने के बाद दोबारा ड्यूटी पर जाते है उनके कपड़े और जूते अक्सर गंदे हो जाते है इस समस्या से निपटने के लिए जूते धोने वाली मशीन और एक वाशिंग मशीन भी रखा गया है. हर स्टाफ को अलग के साफ लिनेन सेट उपलब्ध कराया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *