जमशेदपुर बर्मा माइंस स्थित ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन

जमशेदपुर बर्मा माइंस स्थित ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल एवं जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने ट्रक ड्राइवर को सुरक्षा और गाड़ी चलाने से संबंधित सभी सावधानियां बताए।

कार्यक्रम में ड्राइवर तथा वहां उपस्थित सभी दर्शकों के लिए एक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा गया था, जिसके अंतर्गत सभी से ट्रैफिक संबंधित सवाल पूछे गए और जिन लोगों ने सही जवाब दिया, उनको पुरस्कार दिया गया। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे जागरूकता अभियान के कार्यक्रम अन्य जगहों पर भी आयोजित किए जाएंगे
