Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

9 अगस्त को खरसावां के सभी संगठन मिलकर मनायेंगे, विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां के द्वारा पथ निरीक्षण भवन खरसावां में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को लेकर खरसावां प्रखंड के समस्त आदिवासी संगठनों को लेकर एक बैठक किया गया।

बैठक का अध्यक्षता आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष डेविड कुजूर के द्वारा किया गया बैठक में कुल 11 संगठनों को निमंत्रण पत्र दिया गया था जिसमें आदिवासी हो समाज महासभा जिला समिति सरायकेला खरसावा को छोड़कर बाकी संगठन मुंडारी खुटकटी 39 मौजा दरभंगा से रामचंद्र मुंडा , आदि संस्कृति विज्ञान संस्थान सरायकेला खरसावां से बाबूराम सोय और गुरु चरण बंकिरा , आदिवासी उरांव सरना समिति जिंलिगदा, खरसावां से राजकिशोर उरांव , उरांव समाज सरना समिति मोसोडीह से इंद्रजीत उरांव जी, आदिवासी भूमिज मुंडा चुहाड़ सेना सरायकेला से दिवाकर सरदार जी , उरांव समाज सरना समिति आनंदडीह से जितेन उरांव जी ,सोमरा उरांव जी दशरथ उरांव जी, वन रक्षा समिति रायजमा से सुखराम सरदार , आदिवासी भूमि समाज सीनी से रामू सरदार, आदिवासी भूमिज मुंडा कुचाई समिति से रतन सरदार ,सुरेंद्र सरदार, सभी ने भाग लिया इसके अलावा आदिवासी युवा समन्वय समिति ससरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष बिरसा माहली, सचिव राजेश उरांव , कोषाध्यक्ष सुखराम सोय , सचिव विष्णु सरदार , कुदराय कुरली , लक्ष्मण हेंम्ब्रम , मुकेश मुंडा , राजेश, सूरज समाड , विशु रघु , विनीत बोदरा , मानसिंह बानरा, दीपक बंदिया, टाटा चातर, बाबू सिंह चाकी आदि मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी संगठन मिलकर खरसावां में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय और जनजाति भाषा से मैट्रिक इंटर पास करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करना , पारंपरिक पोशाक में आने वाले युवा युवतियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंच पर नशा पान से दूर रहने , शिक्षा के प्रति जागरूक करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा किया गया । आदि संस्कृति विज्ञान संस्थान सरायकेला खरसावां की ओर से गुरु चरण बंकिरा ने कहा की वर्तमान समय के स्थिति को देखते हुए नौजवानों को आगे आकर अपने सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना होगा तभी हमारे समाज का भविष्य उज्जवल होगा और खरसावां क्षेत्र में जो भी संगठन सामाजिक कार्यों के लिए अग्रसर रहेगा उनके साथ हम सदा इन अपने समिति के द्वारा बिना किसी भेदभाव के साथ खड़े रहेंगे।

सभा का संचालन मुंडारी खुटकटी 39 मौजा दरभंगा के सक्रिय सदस्य रामचंद्र मुंडा के द्वारा किया गया और अंत में सभा का धन्यवाद ज्ञापन आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसन के कोषाध्यक्ष सुखराम सोय के द्वारा किया गया। सुखराम सोय ने अपने संबोधन में कहा की आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां का सबसे बड़ा उद्देश्य हमारे खरसावां क्षेत्र के जितने भी सामाजिक संगठन है सभी के साथ समन्वय स्थापित करके आदिवासी समूह के विकास के लिए कार्य करना जब तक सभी संगठन किसी भी कार्य को मिलकर हम लोग नहीं करेंगे तब तक हमारा कार्य धरातल पर सही मायने से नहीं लागू होता है संगठन तो हमारे यहां बहुत सारे हैं पर आपस में जब तक हमारा समन्वय नहीं होगा तो इस क्षेत्र का विकास सही से नहीं होगा चाहे वह किसी भी मामले में हो इसके साथ ही उन्होंने अपना धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *