Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के होटल अतिथि भवन में पुलिस की छापेमारी, पांच युवक और दो युवतियां हिरासत में, शराब, गांजा और हुक्का जब्त

जमशेदपुर के एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने की रेड। जहा रूम में शराब, गांजा और हुक्का के सेवन करते कुछ युवक युवतियों को पकड़ा । जहा होटल मालिक पर भी हो सकती है कारवाई। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होटल अतिथि भवन में पुलिस ने एक सूचना पर टीम बना कर किया छापेमारी । जहा पुलिस को लगभग सभी रूम में कपल मिले। मगर कुछ रूम में पुलिस को युवतियों के साथ हुक्का, शराब और गांजा मिला।

जिसे पुलिस ने जप्त कर करवाई में पांच युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया। जिससे पूछ ताछ चल रही है। वही प्रशासन कि माने तो यहां हो ना हो ग़लत हो रहा था जिस कारण दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। वही एक ही रूम में चार युवक थे जिन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है वही प्रशासन के अनुसार होटल की रजिस्टेशन इत्यादि की जांच की जाएगी जिसके उपरांत उन पर भी करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *