Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

‘झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अंतराष्ट्रीय’ 2024 में राज्य के फिल्मकारों के लिए निशुल्क प्रविष्टि का प्रावधान, आ चुकी है 10 विदेशी फिल्मों की प्रविष्टि, 31 जुलाई है प्रविष्टि की अंतिम तिथि

झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  अंतराष्ट्रीय’ का सफल आयेजन वर्ष 2018 से ही लगातार प्रतिवर्ष जमशेदपुर शहर में होते हुए आ रहा  है। इस कार्यक्रम का आयोजन आसमा इंडिया चैरिटेबल (कला संस्कृति को समर्पित एन जी ओ) एवं मित्रा प्रोडक्शन (चलचित्र हेतु पंजीकृत संस्था) द्वारा संयुक्त रूप से की जाती है ।
राज्य के स्थानीय फिल्मकारों के लिए इस वर्ष से पूर्णतः निशुल्क प्रविष्टि जमा करने के लिए प्रावधान रखा गया है। सभी फिल्मकार www.jharkhandnationalfilmfestival.com के वेबसाइट में अपनी फिल्में जमा कर सकते हैं। फीचर फिल्म, शर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री इसमें शामिल कर सकते है ३१ जुलाई यानी इस महीने के आखरी दिन तक अपनी फिल्में जमा कर सकते हैं |

संजय सत्पथी एवं राजू मित्रा ने बताया कि इस वर्ष “पांचवे” झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 2024 में अक्टूबर माह में होना है , जिसमें बॉलीवुड एवं झारखंड (झोलीवुड) के दिग्गज कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा। झारखंड राज्य के पारंगत कलाकार  कला प्रदर्शन कर नागपुरी, संथाली, छाऊ खोरटा, मुंडारी व अन्य झारखंड के भाषाओ में अपनी प्रस्तुति को चलचित्र माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल , रोचक किस्से कहानियों को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे, जिससे निसंदेह हमारे राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर नए स्तम्भ स्थापित करेगा।

इस वर्ष अभी तक भारत में झारखंड के अलावे दुनिया के 10 देशों से यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी , ब्राज़ील, आयरलैंड , इटली, जापान आदि से फिल्मों की प्रविष्टि जमा हो चुकी है | कार्यक्रम को पूर्ण रूप हर साल की तरह सफल बनाने में उदय सत्पथी, शालिनी प्रसाद, नविन प्रधान, शिवांगी सिंह , सुधीर महतो , अभिषेक सारंगी, सुनील , अनमोल अलेक्सओ, वर्षा ऋतु, मोनू राज, राजू तिर्की ,अनमोल तिर्की , आशीष तिग्गा का लगातार सहयोग मिल रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *