Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलावाड़िया परिसर पर उत्कल सम्मेलनी के शिक्षकों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलावाड़िया परिसर पर उत्कल सम्मेलिनी शिक्षक संघ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर उत्कल सम्मेलिनी जिला प्ररिदशेक सुशील सारंगी ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राजनगर प्रखंड के उत्कल सम्मेलिनी ओड़िआ शिक्षक शिक्षिकाओं के ओर से वृक्षारोपण का शुरूआत किया गया।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कर मनुष्य जीवन की रक्षा करें साथ ही समाज को हरियाली का संदेश देने का काम करें। आज पेड़ों की लगातार हो रही कटाई से पर्यावरण में काफी असन्तुलन पैदा हो गया है। पर्यावरण की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। उत्कल सम्मेलिनी राजनगर प्रखंड के अध्यक्ष अजीत राउत ने कहा कि ओड़िया शिक्षक अपने-अपने स्कूल में कम से कम दो पौधा लगाये।

साथ ही पौधा का नियमित देखभाल कर पौधा का संरक्षण करें , उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को पौधा से संबंधित जानकारी दें की पौधा हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से परेश चंद्र महतो, चंदन ज्योतिषी, संजुक्ता प्रधान, सुशीला पटनायक, मिनका राउत, शांति प्रधान , अनुशीय बारिक , लतिका महाकुडी, रमाकांती साहु सहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *