खूंटपानी प्रखंड के भोया में आजसू पार्टी का बैठक
खूंटपानी प्रखंड के भोया में आजसू पार्टी का बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दर्शन सिंह हैबुरू ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष राम रतन महतो विधान सभा प्रभारी संजय जारिकाबैठक में मुख्य रूप से चर्चा हुई आगामी होने वाली प्रखंड स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के आजसू पार्टी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार सहायक पुलिस कर्मियों तथा पारा शिक्षकों के बातों को सुनने के बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही हैं। झारखंडियों से झूठे वादे करके सत्ता में काबिज वर्तमान झारखंड सरकारझारखंड के पढ़े लिखे नौजवान को सरकारी नौकरी देने के बजाय दूसरे प्रदेश के लोगों को सरकारी नौकरी दे रही है। लेनी देनी के माध्यम से और झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए खरसावां विधान सभा प्रभारी संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लुट पाट करने वाली सरकार बन कर रह गई हैसरकारी दफ्तर में लूट मची है। आम आदमी का शिकायत सुनने वाला कोई नहीं बिना चढ़ावा का छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बनता हैवर्तमान झारखंड सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाली है । अपने चुनावी वादे का एक भी काम पूरा नहीं किया । आज झारखंड में बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। किया झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान वर्तमान झारखंड सरकार को चुनावी वादेको माफ करेंगे या नहीं ये तो आने वाले विधान सभा चुनाव में ही पता चलेगा

बैठक को सम्बोधित करते हुए खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि हेमन्त है तो दूसरे प्रदेश के लोगों को सरकारी नौकरी देने का हिम्मत हैये कहावत झारखंड में लागू हो गई हेमन्त सोरेन के सरकार में किसानों केबारे सरकार का कोई योजना नहीं पूरे राज्य में किसानपरेशान हैं इनकी किसी को चिंता नहीं केवल चिंता है तो किसी प्रकार बाहर के लोगों को सरकारी नौकरी बेचना है । झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरा प्रदेश पलायन कर रहे हैं। इसकी सरकार को चिन्ता नहीं है। पूरे राज्य में सरकारी दफ्तर में लूट मची है आम आदमी परेशान है। आम आदमी का शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। ये हिम्मत वाली सरकार पूरे देश में इतिहास रच डाली सहायक पुलिस कर्मी को पुलिस द्वारा पिटवाना ये तो ऐतिहासिक घटना बन गई । बैठक में उपस्थित आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका दर्शन सिंह हैबुरु राजेंद्र कुमार तांती अभिषेक बनरा पांडू हो सिकंदर honhaga लोदो जामुदा घनश्याम बनरा सुनील पडिया हरिचरण पूर्ति सिंकू मुंडारी सुनील मुदरी अनिल जमुडा प्रधान jamuda आदि
