केंद्र सरकार के पूर्ण बजट पर सरायकेला खरसावां भाजपा नेता मनोज चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए बजट को सर्वस्पर्शी बताया

आज केंद्र सरकार वित वर्ष 2024 _25 का पूर्ण बजट पेश किया इस बजट की प्रतिक्रिया सरायकेला खरसावां भाजपा नेता मनोज चौधरी ने इस प्रकार दिया है। हमारी मोदी सरकार 3.0 का पहला पुर्ण बजट गरीब महिला,किसान युवा पर केन्द्रित है। हमारी पार्टी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2047 विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए संसद में बजट पेश किया। इस बजट में हमारी पार्टी की 9 प्राथमिकताएं स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस बार के बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा पर बजट में प्रावधान किया गया है यह बजट सर्वस्पर्शी है।

