साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमसँगत यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बटवारा, राशन कार्ड से नाम हटाकर अन्य सदस्य का नाम जोड़ने, स्नान स्थल का मरमत्ती (गम्हरिया), पुनर्वास स्थल छोटा सरणा ब्लॉक बी से अवैध कब्जा हटाने, नगर पंचायत सरायकेला वार्ड संख्या 8 चौक टी वि सेंटर गली से दो बिजली खंभा हटाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

