Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा चौका मंडल द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया चौका शाखा के बैंक मैनेजर को सौंपा गया ज्ञापन

आज भाजपा चौका मंडल द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया चौका शाखा के बैंक मैनेजर से ईचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता विनोद राय की नेतृत्व में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा । इस बाबत भाजपा नेता श्री विनोद राय ने बताया क्षेत्र के सैकड़ों गरीब किसान, मजदूर, युवा और बैंक के अन्य ग्राहक अपने खाते में KYC अपडेट न होने के कारण भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

बैंक के खाताधारी अपनी राशि की निकासी एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। पासबुक अपडेट न होने के कारण खाता धारकों को भी असुविधा हो रही है। छात्र एवं छात्राओं को रोजगार, नौकरी, एडमिशन आदि चीजों के लिए जल्द से जल्द DD बनाने की आवश्यकता है। इन सभी चीजों को लेकर बैंक मैनेजर विनय कुमार लोहार को मिलकर एक ज्ञापन सोपा गया ।

बैंक मैनेजर द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया कहा गया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान हो जाएगा अगर यथाशीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता है तो भाजपा आंदोलन के लिए विवश होगी । मौके पर शिवराम महतो , भाजपा मंडल महामंत्री , हेमंत प्रामाणिक , सचिदानंद महतो , पतिराम माझी , मनरंजन महतो सुदामा मार्डी , अमर आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *