कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के गोमेयाडीह के कांडेरागी में जनता दरबार का आयोजन
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के गीमेयाडीह के कांडेरागी में पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया उक्त जनता दरबार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला पाकर ग्रामीण काफी खुशी हुई ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया साथ ही लाभकी के बीच पर संपत्तियों का वितरण किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार का समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहचाने का लक्ष्य है इसी दिशा में तमाम कल्याणकारी कदम उठाया जा रहा है जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

हमारी सरकार का यह प्रयास है कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उनकी विकास में मदद करें और उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों की उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही है ताकि योजना का लाभ लेकर गरीबों को जीवन में परिवर्तन लाया जा सके इसके लिए पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ लाभुको तक पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों के साथ संबंध में बनाकर योजना को धरातल पर उतरने की अपील की इस दौरान विधायक व उपायुक्त ने पता में ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया। जनता दरबार में अबुआ आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ वही बीवी ने योजनाओं के लिए आवेदन लिया गया।
