Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल में आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात से वृद्ध समेत दो व्यक्ति की मौत

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल के घोड़ानेगी पंचायत अंतर्गत बोराबिंदा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर दो आधार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन समेत गांव वालों में मातम छा गया। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम तकरीबन 6 बजे बारिश के बीच 60 वर्षीय बनु टुडू, 55 वर्षीय कालीचरण बेसरा के ऊपर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गया ।मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को प्राप्त हुई जिसके बाद दोनों मृतक के शव को बाहर निकल गया ।बताया जाता है दोनो मृतक चांडिल डैम के केज कल्चर में मछली पालन का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *