सरयकेला खरसावां के लाखोडीह के दो आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड सेना के पदाधिकारी सिविल सर्जन से मिले

सरयकेला खरसावां अंतर्गत गांव लाखोडीह के एक आदिवासी परिवार के दो नाबालिग लड़की के साथ दिनांक 17/07/2024 को सामुहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़ित परिवार की ओर से जिसका एफआईआर भी दर्ज किया गया था। मगर पीड़ित परिवार को इस कैस के संदर्भ में प्रशासन की और किसी तरह का जानकारी नहीं दिया जा रहा है, मेडिकल रिपोर्ट कबतक आएगा दोषी आरोपी को जेल भेजा की नहीं आदि।

अंत में पीड़ित परिवार के भाई शंकर सरदार अपने समाज के समाजिक संगठन को लिखित आवेदन पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करने को आग्रह किया है इसी आलोक में आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड सेना झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी इस केस को सही जानकारी के लिए जिला के सिविल सर्जन से मिले और मेडिकल रिपोर्ट कब तक आएगा यह जानकारी लिया और सरयकेला खरसावां के थाना से भी जाकर इस केस के संदर्भ में जानकारी लिया गया।
इस केस की समिक्षा के लिए आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड सेना झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग आएं हुए थे राजनगर, चांडिल , बोड़ाम , पटमदा सरयकेला । चुआड सेना के अध्यक्ष का कहना है कि दोनों नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म केस में अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। संगठन की और आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड़ के अध्यक्ष मानिक सिंह , संगठन के कार्यकर्ता दिवाकर सरदार,रामू सरदार, रंजीत सरदार दीनबंधु, तुलसी, दीनबंधु, कार्तिक, पीड़ित परिवार के शंकर सरदार, मंटू सरदार, राजेश आदि मौजूद थे।
