Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री श्री वैद्यनाथ राम से मिलकर सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय सुश्री विधायक अंबा प्रसाद (बड़कागांव) के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री श्री वैद्यनाथ राम से झारखंड विधानसभा कक्ष में मिला। मिलनेवाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू ,प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सह – जिला अध्यक्ष पलामू मनोज मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह-जिला अध्यक्ष सरायकेला -खरसावां कौशिक गांगुली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह -जिला अध्यक्ष लातेहार हीरा यादव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार, विकाश मुंडा प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

वार्ता के प्रमुख अंश :

👉अंतर जिला स्थानांतरण एवं जिला के अंदर जल्द स्थानांतरित करने के संबंध में

👉 प्रोन्नति में विभिन्नता के संबंध में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु

👉 पोर्टल के माध्यम से छूटे हुए सभी अंतर जिला चाहने वालों का एक मौका

👉 अन्य राज्यकर्मियों की तरह शिक्षकों को भी MACP योजना लागू करना

👉 शिक्षकों को गैर कार्यों से मुक्ति

👉 विभागीय कार्यों (नेट सहित)के लिए शिक्षकों को भी मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण

👉 झारखंड लोक सेवा द्वारा आयोजित होने वाली सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में शिक्षकों को भी लाभ देने पर

👉 दो संतान वाले सरकारी कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता

उपरोक्त सभी विधायक पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री के द्वारा सकारात्मक बातचीत हुई उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आपकी सही मांग जायज है उसे पूरा करने हेतु प्रयासरत जारी है और जो चीज कमी रह गई है उसे हम लोग सभी मिलकर प्रयास करेंगे और आप लोगो को सशक्त बनाएंगे प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री महोदय का आभार प्रकट किया आपने पुरानी पेंशन , कैशलेस मेडिकल, एवं मातृत्व अवकाश ,का लाभ कर्मियों को दिए हैं यह सब आपकी इच्छा शक्ति से संभव हो पाया है ।हम सब काफी आपसे आशा हैं और उम्मीद करते हैं कि आपके नेतृत्व में हम सभी कर्मचारियों की मांग पूरी होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *