Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Adityapur: विधानसभा में विधायकों के निलबंन के विरोध में भाजपा ने फूँका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा जनता की समस्या, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भाजपा के 19 विधायकों को निलंबित एवं मार्शल आउट करने के विरोध में सरायकेला जिला भाजपा कमेटी द्वारा आदित्यपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।

आदित्यपुर एस टाइप चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 19 भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित करने के विरोध में आक्रोश ज़ाहिर किया। एस टाइप चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाते हुए हेमंत सोरेन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा की तानाशाह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर कठपुतली बने विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया। जो लोकतंत्र की हत्या है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश एस टी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर विधायकों को अपमानित किया गया विधायको को विधानसभा में जबरन कैद कर बिजली -पानी काट दी गई. जो हेमंत सोरेन के हिटलरशाही रूप को दर्शाता है. पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद आदित्यपुर नगर निगम के ने निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार ने अपने तानाशाही रवैये का परिचय देते हुये असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलते हुए उन्हें गोपीनाथपुर जाने से रोक दिया। जिससे जाहिर होता है कि राज्य सरकार भाजपा से डरी हुई है ।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता अनुराग जायसवाल ने हेमंत सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए युवाओं से आह्वाहन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. पुतला दहन कार्यक्रम में रमेश हांसदा,ललन तिवारी,सुनील श्रीवास्तव,मधु गोराई,भोगेन्द्र झा, जिला प्रवक्ता राकेश मिश्रा ,बीरेन्द्र सिंह,अनुराग जायसवाल,रीतिक मुखी, अनिशा सिन्हा,कृष्ण प्रधान,देवेश महापत्रा,पंकज कुमार, ललन शुक्ला, बिजय सिंह,कुमुद रंजन,स्वप्निल सिंह,अमन प्रसाद,सुपाल झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *