Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM के केन्द्रीय संगठन सचिव सह प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुडयू का किया औचक निरीक्षण

प्रखंड खुंटपानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुडयू में JBKSS/JLKM के केन्द्रीय संगठन सचिव सह प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ रूबरू हुए प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा। विद्यालय में बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ संवैधानिक अधिकारों की भी जानकारी दी, प्रमुख ने सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारियां दी, बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने की सलाह दी।

बच्चों को सलाह देते हुए कहा बच्चों का संवैधानिक अधिकार शिक्षा है सही समय पर शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य और देश का नाम रोशन करना है। अशिक्षित होने से बहुत से बच्चे गलत रास्ता पर भटक रहे हैं। प्रमुख शिक्षक गणों को निर्देश देते हुए कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दिया जाए ताकि हमारे सुदूरवर्ती गांव के बच्चे भी आईएएस ,आईपीएस, डॉक्टर ,इंजीनियर ,BDO, CO बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *