झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग द्वारा 9 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी जारी

सरायकेला।झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग द्वारा 9 सूत्री मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12वें दिन भी अपनी मांग को लेकर समाहरणालय के बाहर बैठे रहे। इस दौरान संघ के राज्य स्तरीय निर्देशानुसार हड़ताली कर्मचारियों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार का हृदय परिवर्तन के लिए राजबांध स्थित मस्जिद पर पहुंचे और वहां अल्लाह के नाम पर प्रार्थना किया। इस कार्यक्रम में संघ के सचिव मलिद्रनाथ पारित, ओम प्रकाश सिंह, सूर्यमणि कुमार ,बुधराम मुंडा, हरिश्चंद्र भंज, अजीत महतो, सतिश महतो, महेश मुंडा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

