कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सली क्षेत्र पातडाडीह में पहली बार आप ने विश्व आदिवासी दिवस पर बुजुर्गों मे बाटे धोती साड़ी, आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प’-बिरसा सोय,

खरसावांकुचाई के सुदूरवर्ती नक्सली पहाड़ी क्षेत्र पातडाडीह में पहली बार आम आदमी पार्टी के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी समाज के बुजुर्गों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। शिवशंकर सिंह मुंडा के अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आदिवासी समाज के बुजुर्गों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित आप नेता बिरसा सोय ने कहा कि आदिवासियों के जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है। विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य स्वदेशों लोगों की जरूरतों के बारे में जागरुकता बढाना है। आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है। लेकिन दुर्भाग्य से आज भी दुनिया के हर कोने में यह आदिवासी समाज बिखरा हुआ है।

मूल निवासी होकर भी वह तमाम विकास से अछूता है। अस्पृश्यता को दूर करने और आदिवासी समाज को भी विकास का हिस्सा देने के इरादे से हर साल 9 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने कोने में आदिवासियों की जल जंगल जमीन लूटी जा रही है। लेकिन केन्द्र सरकार आदिवासियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। यही वजह है कि आदिवासी अपने जल जंगल जमीन बचाने के लिए पिछले कई वर्षों से लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस को महोत्सव के रूप में मानने वाले अपने आप को आदिवासियों की हितैषी बता रहे हैं। वही लोग आदिवासियों की जल जंगल जमीन लूटने में लगे हैं।

यही वजह है कि आज भी आदिवासी अपना जीविका चलाने के लिए एक तो पलायन कर रहे हैं या फिर जंगलों पर आश्रित होकर दातून पताल और लकड़ी बेचने को मजबूर हैं। श्री सोय ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 23 वर्षों के बाद भी खनिज संपदा से संपन्न झारखंड की जनता भूखमरी अशिक्षित पलायन और बेरोजगारी की जिंदगी जीने को विवश हैं। ऐसे में अबुआ दिसुम अबुआ राज का नारा लगा कर आखिर अपने ही झारखंडियों को कब तक बेवकूफ बनाते रहेंगे। इससे आदिवासी समाज को सावधान रहने की आवश्यकता है। वही आप नेता मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि 39 मौजा का विकास के नाम पर पिछले 23 वर्षों से आम जनता को ठगा जा रहा है।

इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में 39 मौजा की जनता बदलाव चाहती है। हम सभी आम जनता की आवाज बनकर काम कर रहे हैं। हमे उम्मीद है कि हम आम जनता की उम्मींदो को अगले विधानसभा चुनाव में हकीकत में बदल देंगे। इस दौरान मुख्य रूप सेमंगल सिंह मुंडा, सारंगधर हेंब्रम, अगनू मुंडा, शिवशंकर सिंग मुंडा, सोनाराम मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, डोमन हाजम, मोहन सिंह मुंडा, मोगान मुंडा, बृजमोहन गागराई, एतवा मुंडा, गुरुवा मुंडा, अर्जुन लोहार, रतन मुंडा, दुबराय मुंडा, सुधन मुंडा, सोयना मुंडा, मोनो मुंडा, डुटू मुंडा, भोला मुंडा, गणेश राम मुंडा, बुधराम मुंडा, सोहन मुंडा, सोमबरा मुंडा, जमक स्वांसी, सनिका मुंडा, कुंडिया मुंडा आदि समाज के लोग उपस्थित थे।खरसावांः फोटो संख्या 1 कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र पातडाडीह में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में बुजुर्गों मे धोती साड़ी वितरण करते आप नेता बिरसा सोय व अन्य।
