Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के धार्मिक स्थल में भीमखंदा सेवा ट्रस्ट, श्री साईं सेवा संस्थान एवं कोल्हान इंस्पेक्चर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

राजनगर प्रखंड के धार्मिक स्थल में भीमखान्दा सेवा ट्रस्ट , श्री साईं सेवा संस्थान एवं कोल्हान इन्फेक्चर के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय , सदर अस्पताल सीएससी राजनगर , टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच, रक्तदान एवं नेत्र जांच चिकित्सा का निःशुल्क जांच किया गया , जिसमें नेत्र जांच 215 मरीजों की जांच हुई और 60 मरीजों मोतियाबिंद निकला। पूर्णिमा नेत्रालय हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए चयन गया। नेत्र पीड़ितों को 155 निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। स्वास्थ जांच में कुल 307 मरीजों को जांच किया गया सभी मरीजों को निःशुल्क दवा दिया गया।सचिव गोपाल महतो ने कहा कि प्रत्येक साल 10 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाता है नेत्रहीन व्यक्तियों की रोशनी प्रदान करने की दिशा करना ही सहनीय पहल है मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव से ईमानदारी पूर्वक सेवा करने से निश्चित रूप से प्रार्थना से पुण्य की प्राप्ति होती है आज शिविर में हजारों दर्शकगणों एवं मरीज उपस्थित थे।

कमिटी की ओर से सभी मरीजों को खाने-पीने की व्यवस्था किया गया एवम् सभी मरीजों को, रक्तदान वाले,डॉक्टरों ,अतिथिगण ,एवं दर्शकगणों को 1000 टीशर्ट , 800 छाता , 800 शाल ( चादर ) निःशुल्क देकर सम्मानित किया गया। प्रेस रिपोर्टर नुनु राम महतो , दीपक कुमार महतो , दशरथ प्रधान एवं दुर्गा राव को टीशर्ट , शाल एवं छाता देकर सम्मानित किया गया।आज के शिविर में छाया कांत गोराई 20 सूत्री अध्यक्ष , गोपाल महतो सचिव , योगेश्वर महतो , डॉ राधेश्याम महतो , सुबल महतो , डॉक्टर रुद्र प्रताप महतो अध्यक्ष , साधु सोरेन , राधेश्याम महतो , सुनील सिंह देव , छोटू महतो , कान्हू ज्योतिषी , दलगोविंद महतो , रामकृष्ण महतो , धीरेन महतो , युगल किशोर महतो , डॉक्टर शिवचरण दे , पाप्पू महतो, तपन कुमार महतो एवं रेडक्रास से श्रीमती शान्ता, अरविंद पटेल , समीर दत्त , समीर सरदार , मिस्टर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *