Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां, कुचाई में चौथी सोमवारी पर मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लगी भीड़

खरसावां, कुचाई में सावन के चौथे सोमवार पर विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव की आराधना के लिए भीड़ लगी रही। खरसावां के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर सहित खरसावां कुचाई, आमदा, बडाबाबी के शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। प्रखंड की विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का भीड़ लग रहा।

इस दौरान भक्तों के हर-हर भोले बोल बम के नारों से शिवालय गुंजायमान रहे। शिव भक्तों ने खरसावां, कुचाई के सोना नदी के विभिन्न घाट तालाब में स्नान कर सोमवार को जलाभिषेक किया।शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था ओम नमः शिवाय हर हर महादेव के जयकारों के बीच शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोग प्रसाद के साथ महादेव की आराधना की।

रामगढ़ बड़ा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतुरा, जल, दुध आदि लेकर अपने नजदीक के शिवालय पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। सावन माह के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों ने पूरे दिन उपवास रहकर भोलानाथ की आराधना की जिनमें युवतीयों ओर महिलाओं की अधिक संख्या देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *