Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के डुमरडीहा में धूमधाम से श्रावणी मेला का आयोजन

श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति की ओर से डुमरडीहा में आयोजित श्रावणी मेला काफी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर बाबा नगरी पैदल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया।

खरकाई नदी से सुबह 6:00 बजे स्नान कर कांवरियो का जस्ता पैदल यात्रा पर निकला। इस दौरान हजारों की संख्या में काॅवारियों ने विश्वनाथ बाबा कुवरदा ,बूढ़ा बाबा भीमखंदा , बानेश्वर बाबा बाना एवं सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा शिवालय में जलाभिषेक किया। समिति की ओर से शिव भक्तों एवं कांवरियों को नास्ता , प्रसाद एवं चाय की व्यवस्था की गई। राजनगर सीएससी स्वास्थ्य विभाग से अन्तर्यामी कामिला सीएचओ , सुचिता तियु सीएचओ झलक , सिमा मार्डी एएनएम डुमरडीहा के द्वारा सिद्धेश्वर सेवा समिति कैम्प में 60 काॅवारियों को जांच कर नि: शुल्क दवाई दिया गया।

राजनगर थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौजूद रहे। बुरुडीह , विक्रमपुर , डुमरडीहा , रुगडीसाई , चापड़ा , बाना , टांगरानी , कांकी , कलाबाड़िया , सरगछीड़ा , कुवरदा , राधानगर , संजाड़ , छेलकानी , रानीगंज , दिघी , धोलाडीह , हामंदा, बारीडीह एवं उड़ीसा , बंगाल , बिहार के भी काॅवरियों का जस्ता जलाभिषेक किये।मेला को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष – प्रशांत पति , उपाध्यक्ष – गणेश चन्द्र महतो , सचिव – नुनु राम महतो , उपसचिव – रविंद्र महतो , कोषाध्यक्ष -सोमनाथ नन्द , उपकोषाध्यक्ष – कृष्ण चंद्र महतो , सलाहकार – कल्पना महतो , सुनीता महतो , गुरुचरण महतो , कुमुद रंजन महतो , सुशांत पति , अनुपम पति , मुक्त साहू , आनंद मंडल , नकुल दास , सदस्यगण – दिनेश मंडल , रामचंद्र महतो , कृष्णा दास , अशोक कैर्वत , दीपक मंडल , मुकेश कुमार महतो , विशाल पति , राजन पति, सूरज कैर्वत , सोमनाथ पति , अजय महतो , सुनील सिमली , सुकरा कैर्वत, तनु कैर्वत एवं राम प्रसाद महतो ग्राम प्रधान विक्रमपुर , महादेव पति ग्राम प्रधान बुरुडीह , छुटूराम महतो ग्राम प्रधान डुमरडीहा , नवीन महतो ग्राम प्रधान लखीपुर, पूर्ण चन्द्र साहु समाजसेवी , सुबोध महतो समाज सेवी, सुर्यकांत कैर्वत भूतपूर्व पंचायत सदस्य , निमाई सोरेन मुखिया डुमरडीहा पंचायत , श्रीमती बबीता महतो उप मुखिया , नारायण महतो पंचायत सदस्य डुमरडीहा एवं ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *