खरसावां में सावन के अंतिम सोमवारी पर रामगढ़ शिव मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भंडारा में उमड़ी भीड़

खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर के परिसर में सावन की चौथी सोमवारी पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बोल बम कांवरियां संघ के और से भजन कार्यक्रम में उड़ीसा के राउरकेला कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजन पेश किया।

हर हर शंभू शिव महादेव शंभू और गणेश का बप्पा शिव शंकर को जिसने पूजा उसका उद्धार हुआ सुबह-सुबह ले शिव का नाम शिव आयेगे तेरे काम आदि भजन पेश कर समा बांध दिया शिव भजनों पर श्रद्धालुओं थिरकते नजर आये। कमेटी के सदस्यों मुख्य रूप से रासबिहारी मंडल, शंभू मंडल, सोनू रविदास, कृष्ण माझी, सत्यवान मंडल, महेश्वर मंडल, पिंटू पुष्टि, झटु मंडल, मौजूद थे। बड़ी संख्या में भजन संध्या में शिव भक्तों मौजूद थे एवं भंडारा में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
