बारीडीह में ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार एवं कायस्थ समाज के युवाओं की संयुक्त बैठक संपन्न
आज ब्राह्मण,राजपूत,भूमिहार एवं कायस्थ समाज के युवाओं की संयुक्त बैठक बारीडीह में हुई।जिसमें यह तय किया गया की सामान्य वर्ग से संबंध रखने वाले सभी सवर्ण जातियों को एकजुट किया जाए और सवर्ण समाज से संबंधित मुद्दों पर एक साथ आंदोलन के रूपरेखा बनाई जाए।

इस बैठक में सर्वसम्मति से सवर्ण सेना का गठन किया गया और सर्वसम्मति से अभिषेक पांडे को अध्यक्ष ,हर्ष सिंह को महासचिव सौरभ पाठक को संगठन सचिव और ऋषभ श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर अभिषेक पांडे ने कहा कि जातिगत आरक्षण के कारण समाज में वैमनस्य की भावना बढ़ी है और आपसी भाईचारा कम हुआ है।उन्होंने कहा कि जब गरीबी जाति देखकर नहीं आती तो आरक्षण जाति देखकर क्यों दिया जा रहा है?आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।जो लोग जातिगत आरक्षण का लाभ लेकर संपन्न हुए हैं,उन्हें आरक्षण छोड़कर दूसरों को मौका देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के द्वारा सिर्फ सवर्णों का शोषण किया जाता है और उनका इस्तेमाल किया जाता है। कोई भी राजनीतिक दल सवर्ण को अधिकार देना नहीं चाहता है।सभी राजनीतिक दलों में पिछड़ा मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा इकाई बने हुए हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल में सवर्ण के लिए सवर्ण मोर्चा नहीं है। वर्तमान समय में राजनीतिक दलों के द्वारा सवर्ण समाज को हासिए पर धकेलना का काम किया जा रहा है। सभी अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

आजादी के 75 साल हो जाने के बाद भी सवर्ण समाज को भारत में हक एवं अधिकार नहीं मिला है।आज भी सवर्ण समाज के लोग दूसरे दर्जे के नागरिक बने हुए हैं।हमें अपने हक एवं अधिकार के लिए एकजुट होना होगा बैठक का संचालन सौरभ पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन हर्ष सिंह ने किया। इस बैठक मेंप्रभात सिंह , सुजल सिंह , प्रेम कुमार झा , शिवम् दूबे , अभिषेक सिंह , आयुष, अविनाश पाँडे, हर्ष सिंह राजपूत , आदित्य तिवारी, उत्कर्ष , योगेश पाँडे, अजय शुक्ला, अनुज , प्रियांशु , बंटी , अनिकेत , उदय , प्रतीक , शुभम् , आदि उपस्थित थे।
