Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने प्रखंड कार्यालय खुंटपानी में किया झंडोत्तोलन

15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं भारत वासियों को और झारखंड वासियों को , इस पावन अवसर पर हम सभी अपने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं, हम सभी इस पावन अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानी महानायकों को नमन करते हैं और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हैं और उनके बलिदानों को सम्मान करते हैं,जय हिंद जय भारत।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS/JLKM केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने प्रखंड कार्यालय खुंटपानी में प्रोटोकॉल के तहत झंडा फहराया और राष्ट्रगान के साथ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सभी कर्मचारी पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी ने काफी हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, और समय अनुसार थाना में भी झंडा थाना प्रभारी के द्वारा झंडा फहराया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बदेया,तोरसिन्दूरी एकलव्य मॉडल स्कूल में प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया थाना प्रभारी के संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया। प्रखंड प्रमुख ने खुंटपानी प्रखंड के सभी जनताओं को और विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुए देश को आजाद करने के लिए ब्रिटिश शासन अंग्रेजों से हमारे देश के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी लोगों ने देश के लिए अपने प्राण बलिदान और कुर्बानी दिए। देश को आजाद हुए 78 साल होने के बावजूद भी हमारे भारत देश गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए हैं।

भारत देश को पूर्ण रूप से आजाद करने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा शिक्षा रोजगार कृषि पर फोकस करना होगा किसानों को कृषि के क्षेत्र पर बढ़ावा देना होगा, युवाओं को रोजगार क्षेत्र पर नियोजन नीति लागू करना होगा, जल जंगल जमीन खनिज संपदा को बचाने के लिए वन अधिनियम के तहत कानून बनना होगा। नशा जैसे बुराइयों को जड़ से खत्म करना होगा तभी जाकर हमारा देश पूर्ण रूप से आजाद होगा जय हिंद, जय जवान जय किसान, जय भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *