अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया तरुभ्राता रक्षाबंधन


खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के त्यौहार को एक अनेक अनोखे पहल के रूप में मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने पेड़ पौधों को राखी बांधकर वृक्षारोपण किया तथा जिस प्रकार पौधे हमारी रक्षा करते हैं हमें भी उनके रक्षा करनी चाहिए इसका प्रण लिया। इस कार्यक्रम के अलावा सभी बच्चों ने राखी बनाने की भी प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें सभी बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करते हुए राखियों का निर्माण किया।

प्रतियोगिता का संचालन एवं निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य सारिका कुमारी ने किया और विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया एवं इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ दुबे कृष्ण चंद्र महतो प्रियरंजन तनुश्री विश्वकर्मा सेजल कुमारी नीलम बाउरी पूजा लकड़ा शबनम गोडसोरा रोशनी परवीन रोशनी पारेया अंजलि एक्का शोभा कुमारी शांति रानी एवं सुष्मिता कुंडू आदि उपस्थित रहे।
