Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, झारखंड पर रहेगी नजर

रांची।निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू- कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।झारखंड में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को हैं।

इसे लेकर भी कई तरह की अटकलें हैं कि क्या झारखंड में भी महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि अभी झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्ताह में समाप्त होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव तैयारी को लेकर झारखंड का दौरा भी कर चुके हैं। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि झारखंड में अभी चुनाव की घोषणा आज चुनाव आयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *