Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सड़क दुर्घटना में घायल युवा को त्रिशानु राय ने पहुँचाया अस्पताल

चाईबासा : सदर प्रखण्ड कार्यालय , चाईबासा के पास बुधवार देर शाम गगन दीप तामसोय नामक युवा जो कि ताम्बो चौक से अपने स्कूटी से कमरहातु घर जा रहा था । इसी क्रम में स्कूटी असंतुलित होने से गगन दीप तामसोय चोटिल हो गया था जिससे उसके हाथ-पैर में चोट लगी है ।

उल्लेखित मार्ग से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर गगन दीप तामसोय पर पड़ी तो उन्होंने मानवीय संवेदनाओं के आधार पर चोटिल युवा को अपने साथ लाकर सदर अस्पताल , चाईबासा पहुँचाया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार की गई । गगन दीप देवगम ने सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर संतोष सिन्हा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *