Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एससी -एसटी आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में टाटा -रांची मेन रोड जाम

एससी – एसटी आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में टाटा – रांची मेन रोड टायर जलाकर किया जाम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त भारत बंद का ऐलान किया था। भारत बंद का समर्थन कई दलित संगठनों ने भी किया हैं।

इसी कड़ी में टाटा -रांची मेन रोड -कान्दरबेड़ा़- चांडिल गोल चक्कर- चौका और विभिन्न जगह पर बंद समर्थक उतरे – मुख्य सड़क पर भी कई संगठनों से जुड़े लोगों ने उतरकर भारत बंद का समर्थन करते हुए सड़क जाम किया है। बंद समर्थकों ने सुबह 7 बजे से सड़क पर उतरकर जाम कर दिया। बंद समर्थकों द्वारा चौराहे पर टायर विरोध प्रदर्शन किया गया। जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण दूर दराज से आ रहे हैं लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इधर जाम की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी बरुण कु यादव और चांडिल अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे प्रदर्शन कार राहे को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बंद समर्थक नहीं माने हैं और मुख्य सड़क को जाम रखा है। जिसे यातायात आगमन पूरी तरह ठप्प है। वहीं बंद समर्थक सड़क पर उतरकर जाम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *