JBKSS/JKLM खरसावां विधानसभा कार्यालय के सभागार में बैठक संपन्न

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति jbkss/jlkm पार्टी खरसावां विधानसभा कार्यालय के सभागार में प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो को अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव सिरजीन हाईबुरु ने कार्यकर्ता संबोधित करते हो कहां की आगामी 31/8/2024 शनिवार को टाइगर जयराम महतो जी के खरसावां विधानसभा बदलाव संकल्प रैली विभिन्न गांव दौरा करेंगे। सब प्रथम खुटपानी प्रखंड के पांडाशाली मैं पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के ओर से टाइगर जयराम महतो जी को स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

भोया,पुरुनिया,पीटीबेडा,बडावामबी, पीनडाकाटा, कुचाई चौक,रिडिग, खरसावां शहीद स्थल के बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर के लिए निकलेंगे। उकरी,जारडीह, गांव में एक कार्यक्रम में ग्रामीण को संबोधित करेंगे। इसके बाद ऊपर दुगनी, सिंदरी, गोपनाथपुर, भालुकहाडी जुड़ी टांड़ एवं कीलाबिरा मैं ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव सिरजीन हाईबुरु, खरसावां प्रखंड सचिव महेश महतो, सुमित महतो, ललित महतो, नीरज महतो, लक्ष्मण हेंब्रम, सुकराम सीय,रमा महतो, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
