Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नेत्र दान करें, 67 लाख लोगों को आंखों में रौशनी की जरूरत है : डॉ सेलिन सोसन

चक्रधरपुर : सदर अस्पताल चाईबासा की नेत्र विशेषज्ञडॉ सेलिन सोसन ने जागरूक लोगों से नेत्रदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आगामी 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा चल रहा है. इस दौरान आप एक संकल्प पत्र भरें और नेत्रदान करने वालों की सूची में शामिल हो जाएं. डॉ सोसन के मुताबिक भारत में 67 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें आंखों में रौशनी की आवश्यकता है. ये लोग आंखों की बीमारियों से ग्रसित हैं, इन्हें आंखों में रौशनी की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि एक आंकड़ा के मुताबिक भारत में अगर एक करोड़ लोगों की मौत होती है, तो उनसे मात्र 20 लोग ही नेत्रदान करते हैं. मात्र .2 प्रतिशत लोग नेत्र दान करते हैं. यह संख्या बहुत ही कम है. 67 लाख प्रभावित मरीजों को इससे रौशनी नहीं लौटाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि हम मानव जाति से आते हैं और मानव ही मानव की सेवा करता है, सेवा के लिए 8 सितंबर से पहले एक संकल्प पत्र भरें और लोगों को आंखों में रोशनी पहुंचाने के अभियान में शामिल हो जाए.

डॉ सोसन ने कहा कि मृत्यु होने के छह घंटे के अंतराल में आई बैंक की टीम आकर आंख के कोरनिया को निकाल कर ले जाती है, इसलिए अगर कोई नेत्रदान करता है तो परिवारजनों को चाहिए कि मृत्यु के फौरन बाद आई बैंक कर्मियों को फोन कर सूचना दें, जिससे समय पर दान किए गए नेत्र को लेकर दूसरे मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *