वर्षा और त्यौहारों को देखते हुए रेलवे क्षेत्र के झोपड़ीयों को ना तोड़ा जाए, मालती गिलुवा ने रेल मंत्री से की मांग
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल क्षेत्र की कानी हाउस में बरसों से कई लोग झोपड़ी बनाकर रहते आ रहे हैं, उन लोगों को रेल विभाग के द्वारा नोटिस दिया गया है कि वह अपनी झोपड़ी यथा शीघ्र हटा ले, नोटिस मिलने के बाद वहां बसे लोगों में निराशा छा गई है, जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलवा को भी हुई.

श्रीमती गिलवाने तत्काल केंद्रीय रेल मंत्री को एक पत्र लिखकर यह आग्रह की है कि वर्तमान में उन लोगों की झोपड़ियां ना हटाई जाए, क्योंकि वर्तमान में वर्षा का मौसम है और आने वाला समय पर्व त्यौहार का समय है, साथ ही उस स्थान पर रहने वाले लोग की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वे लोग कहीं जमीन खरीद कर घर बना सके, ऐसी स्थिति में उन लोग के ऊपर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है.

श्रीमती गिलवाने रेल मंत्री महोदय से आग्रह करते हुए मांग की है कि जब तक उन लोगों के लिए कहीं अनियंत्र वैकल्पीक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक उनकी झोपड़ियां को न हटाया जाए, ऐसी आदेश रेल विभाग के पदाधिकारी को देने का कृपा करें,साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि वर्तमान समय पर्व त्यौहार का महीना है यदि उन लोगों की झोपड़ियां हटा दी जाती है तो उन लोगों के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट जाएगा,इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है, इसलिए हमारी मांग है कि वर्तमान में उन लोगों की झोपड़ियां ना हटाई जाए,उस पत्र की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक को भी दी गई है l
