केन्दों पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केन्दों पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, अंचलाधिकारी गिरजनन्द किस्कु, मुझिया शांति देवी और विधायक प्रतिनिधि पीरु हेमबोरम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही लाभुकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए लाभुकों ने आवेदन दिया। वही विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पार अंचलाधिकारी ने लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी।
