भुईयाडीह के इंद्रा नगर कल्याण नगर के 145 घरों को तोड़ने के नोटिस के बाद क्षेत्र के लोगो ने किया जिला मुख्यालय का घेराव

एन जी टी के आदेश पर जमशेदपुर के भुईयाडीह के इंद्रा नगर कल्याण नगर के 145 घरों को तोड़ने के नोटिस के बाद जमशेदपुर पूर्वी में राजनीति भी गर्म हुई जहा एक पत्र के माध्यम से अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय पर Dr अजय ने सवाल खड़े किए थे मगर अब सभी बातो को दर किनार कर क्षेत्र के लोगो ने अपना मान सम्मान यानी अपना घर टूटने से बचाने के लिए सड़क पर उतर चुके है ।

आज जिला मुख्यलाय का घेराव क्षेत्र के लोगो ने किया और कहा कुछ राजनीति है तब तो अन्य अवैध बस्तियों को छोड़ हमारे 145 घरों को तोड़ने का नोटिस दिया गया, मगर अब हम जाग चुके है जहा क्षेत्र वासियों ने दिया चेतावनी कहा अगर मेरा तोड़ना है तो पहले आप हमे मेरा अधिकार छीन लीजिए हमे वोटिंग राइट से बेदखल कर दीजिए आपका बुलडोजर क्षेत्र को नही गिरा सकेगा।

