खरसावां के बुरुडीह गांव के समीप ट्रेन से कट कर 22वर्षीय युवक की मौत

चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत माहलीमुरुप राजखरसावां के बीच बुरुडीह गांव के समीप ट्रेन से कट कर 22वर्षीय एक युवक को मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डाउन लाइन के पील संख्या 287/2 के समीप सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव होने की सुचना खरसावां पुलिस की मिली।

सुचना मिलते ही खरसावां पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। शव की पहचान माहली साई निवासी दीपक महतो , पिता मनशुरु महतो के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई कर रही है।
