कुचाई के छीटा चाकडी गांव में बन रहा प्रभु जगन्नाथ का भव्य मंदिर
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत छीटा चाकडी गांव में प्रभु जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। सोमवार को मंदिर के गुंबद की भराई की गयी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के गुंबद में सोना, चांदी, तांबा, पितल, कांसा समेत धान आदि से भराई की।

इस दौरान पुरोहितों ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर प्रदीप सिंह देव ने कहा कि हमारे छोटा चाकडी गांव में करीब डेढ़ सौ वषौ से प्रभु जगन्नाथ जी का विधि विधान पूर्वक पूजा हो रही है। प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि पहले यहां छोटे आकार के मंदिर में प्रभु जगन्नाथ जी के पूजा होती थी।

अब ग्रामीणों की सहयोग से यहां भव्य मंदिर का निर्माण उड़ीसा राज्य के कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। अगले एक माह के भीतर मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
