एक पुस्तक एक कलम और एक शिक्षक विश्व को बदल सकता है – शिवकर पूर्ति

कल्याण विभाग द्वारा वित्त संपोषित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी का संचालन करने वाली संस्था आसरा के सचिव बतौर मुख्य अतिथि शिवकर पूर्ति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा की एक पुस्तक एक कलम और एक शिक्षक विश्व को बदल सकता है।

उन्होंने कहा की गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित एकलव्य एवं आश्रम विद्यालय काफी कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है ।अलॉटमेंट नहीं मिल पाने से शिक्षक एक -डेढ़ वर्षो तक बिना वेतन के भी अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए 100% परिणाम दे रहे हैं जो काबिल ए तारीफ है विगत 2023 -24 में अपने ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विशेष कक्षा का संचालन कर पांच छात्राओं को जेईई मेन्स में स्थान प्राप्त कराना उत्कृष्ट कार्य है।

ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 15 सितंबर के बाद झारखंड सरकार के माननीय कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ के कर कमल से सम्मानित करने कीबात उन्होंने अपने संदेश में कहा है शिक्षकों के अथक एवं निरंतर प्रयास से ही आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी का नाम राज्य एवं देश में अपना नाम एवं स्थान स्थापित है।इस शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जो काफी मनोरंजक था। अंत में विजेता शिक्षक -शिक्षकों को हर्षोल्लास के साथ सम्मानित किया गया।
