Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन को उनके निवास स्थान जिलिंगोड़ा में वरिष्ठ भाजपाइयों ने दी बधाई

आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सरायकेला-खरसावां के जिला महामंत्री श्याम बाबु दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल वरिष्ठ नेता कोल्हान टाईगर सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक झारखंड राज्य के सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन से उनके निवास स्थान जिलिंगोड़ा में वरिष्ठ भाजपाइयों द्वारा स्वागत व बधाई दिया गया।

इस अवसर में श्री चंपाई सोरेन जी ने आये हुए भाजपाइयों से कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत के लिए आम जनता के घर-घर जा कर देश हित में अपना समर्थन ले.साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में झारखण्ड में कमल खिलेगा.एवं कोल्हान के सभी सीट में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी.इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्राह्मनंद झा,विद्या सागर दुबे, अनुराग श्रीवास्तव, बिनोद झा,देवेंद्र कालिंदी,प्रभात रंजन इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *