Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में चलाया गया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड सरकार के फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचने के लिए दवा खिलाने का कार्यक्रम चलाया गया।

भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के देखरेख में बच्चों को दवा का सेवन कराया गया एवं हाथी पांव (फाइलेरिया) जैसी भयंकर बीमारी के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सारिका कुमारी द्वारा किया गया एवं अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *