राजनगर पश्चिम भाग में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन

राजनगर : आज दिनांक 6 /9/ 2024 को राजनगर पश्चिम भाग भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्री नारायण महतो के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लेकर रणनीति तैयार किया गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सभी पंचायत के संयोजक को बुथ जीतने की सारी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताया गया।

साथ ही दिनांक 15/9/ 2024 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जमशेदपुर आगमन की तैयारी को लेकर सभी बूथों से कार्यकर्ता सभा में जाएं इसकी तैयारी की गई । बैठक में जिला पदाधिकारी श्री कुबेर सडंगी, प्रदेशकार्य समिति के सदस्य धीरेन बस्के , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रिंकू राउत , प्रखंड संयोजक मेघराई मार्डी ,प्रखंड महामंत्री नरेंद्र महतो ,प्रखंड महामंत्री मनसा लोहार ,उपाध्यक्ष रवि महतो एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण – लक्ष्मी नारायण महतो ,रामचंद्र महतो , अलीजान सरदार , राष्ट्रपति सरदार, कुमुदिनी लोहार , कृष्णा चन्द्र महतो, राजकुमार महतो , राज कपूर महतो एवं प्रखंड पश्चिम भाग के सभी बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
