कुचाई थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में नरसिंह मुंडा ने दिया योगदान

कुचाई थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में 2013 बैच के दारोगा नरसिंह मुंडा ने शुक्रवार को योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी यशवंत कुमार से पदभार ग्रहण किया। प्रभार लेने के बाद पत्रकारों से रुवरु होते हुए उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही उनकी कोशिश पुलिस और पब्लिक के बीच में मैत्री भाव पैदा कर वेहतर ओर भयमुक्त वातावरण तैयार करने का प्रयास होगा इसमें उन्होंने क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान को नियमित रूप से चलाने को वात कही। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने समस्याओं को लेकर सीधा संपर्क कर सकते हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
