गुरु शिष्य परंपरा को ईमांदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए आगे बढ़ना होगा – हेमसागर प्रधान

सरायकेला :: शिक्षक दिवस के अवसर पर सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालीमुरुप क्षेत्र के समाजसेवी सह एल आई सी के चीफ एडवाजर हेमसागर प्रधान ने अपने क्षेत्र के विद्यालय के पचास शिक्षक शिक्षिकाओं से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं व उपहार दी। श्री प्रधान के इस पहल की शिक्षक शिक्षिकाओं ने काफी सराहना की।

एक भेंट पर हेमसागर प्रधान ने गुरु के महत्व बताते हुए समस्त गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी मुश्किलों से पार पाने के लिए एवं सफल जीवन व्यतीत करने के लिए हमारे जीवन में गुरु का होना अति आवश्यक है। हमें गुरु शिष्य परंपरा को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए आगे बढ़ना होगा।मौके पर मध्य विद्यालय मुरुप के प्रधानाध्यापक श्रीकांत किस्कु, सहायक शिक्षक सेमल प्रमाणिक, धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षिका शांति बेरा, मीरावती महतो आदि उपस्थित थे।
