प्रयास एक नई पहल संस्था द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर पारा शिक्षकों को किया सम्मानित
चाईबासा : रविवार को प्रयास एक नई पहल संस्था द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया एवं चाईबासा के पारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया । प्रयास एक नई पहल संस्था की यह कार्यक्रम दूसरी बार संपन्न हुई। पिछले साल से ही प्रयास एक नई पहल एनजीओ द्वारा पारा शिक्षक जो अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहें पारा शिक्षक एवं पारा शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का सिलसिला आरम्भ किया गया। सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रयास एक नई पहल संस्था की सचिव सीमा टिर्की ने कहा कि फार्मल शिक्षकों की तरह ही पारा शिक्षकों का भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्हें कम नही आँका जा सकता है। समाज में उनके शिक्षण कार्यो के लिए उन्हें भी उचित सम्मान मिलना चाहिए जो मिल नहीं पाती ।

इस सम्मानित कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स चक्रधरपुर के संस्थापक जय कुमार को भी आमंत्रित किया गया एवं पारा शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर दिया गया, जय कुमार ने कहा इस तरह की कार्यक्रम संस्था की ओर से सराहनीय है।प्रयास एक नई पहल के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक एवं माता पिता का कर्ज हम ताउम्र नहीं उतार सकते। प्रयास एक नई पहल के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर सचिव सीमा टिर्की तथा सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर शाल ओढाकर तथा प्रस्सति पत्र देकर चारों पारा शिक्षक सुखलाल दास्भय, दिब्यांग पारा शिक्षक नरेनद्र पुरती, मधुलिका सुम्बरुई एवं यमुना पाड़ेया को सम्मानित किया।

सभी शिक्षको ने अपने अपने विचार भी रखते हुए कहा कि पारा शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा ऐसा हम सबने कभी सोचा भी नहीं था। सभी शिक्षको ने प्रयास एक नई पहल संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या सुरीन, मिनाक्षी विश्वकर्मा, नीरा जयसवाल, जोबा मल्लिक, हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक जय कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। मंच संचालन बेला जेराई तथा धन्यवाद ज्ञापन संध्या सुरीन द्वारा किया गया।
