Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समाज द्वारा आगामी 15 सितम्बर को भगवान बलभद्र जन्मोत्सव का आयोजन, मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर मे ब्याहुत कलवार समाज के द्वारा आगामी 15 सितम्बर को भगवान बलभद्र जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाया जायेगा, इसको लेकर समाज व्यापक तैयारियां कर रही है, साकची स्थित रामगढ़िया सभागार मे इसका आयोजन किया जायेगा, पुरे कोल्हान क्षेत्र से समाज के सदस्य इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल होंगे।

इस दौरान समाज के उत्थान और विकास को लेकर चर्चा की जाएगी, समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी ने कहा की विगत 40 वर्षो से इसका आयोजन समाज के द्वारा किया जा रहा है, खासकर युवा वर्ग जो रास्ता भटक कर नशे के दुनिया मे जा रहे हैँ उन्हें अध्यात्म से जोड़कर अपने संस्कृति मे वापस लाने का प्रयास इस कार्यक्रम मे किया जाता है साथ ही समाज के उत्कृष्ट छात्रों एवं लोगों को यहाँ सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *