Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के हरिभंजा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

खरसावां प्रखंड के हरिभंजा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम में खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार अपनी हर कल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचा रही है।

राज्य सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाया जा रहा है और ग्रामीण इसका लाभ ले रहे हैं इस कार्यक्रम में विशेष रूप से खरसावां प्रखंड के सभी पदाधिकारी, झारखंड ग्रामीण विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी पशुपालन पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, बीआरसी पदाधिकारी हरिबांजा पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान एवं प्रखंड से आए सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *