जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के पहले एनुएल स्पोर्ट्स मीट 2024 में टेनिस की खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन
जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के पहले स्पोर्ट्स मीट श्रृंखला में आज दिनांक 11/9/24 को बिष्टुपुर कैम्पस के इन्डोर स्टेडियम में टेबल टेनिस की प्रतियोगिता हुई । इस प्रतियोगिता में कुछ 23 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। विजेता खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रथम स्थान पर बीपीएड द्वितीय वर्ष की निधि गुप्ता रहीं द्वितीय स्थान पर बीपीएड द्वितीय वर्ष की दीक्षा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर बायोटेक तृतीय वर्ष की खुशी कुमारी अग्रवाल रहीं। माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में प्रतिभावान छात्राएँ हैं सिर्फ इनके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० सनातन दीप, सुश्री तेजा, श्री प्रभात महतो एवं स्पोर्ट्स कमिटी के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।

Tennis players performed well in the first Annual Sports Meet 2024 of Jamshedpur Women’s University
Jamshedpur Women’s University’s first sports meet series, a table tennis competition was held today on 11/9/24 in the indoor stadium of Bistupur Campus. Some 23 participants took part in this competition. The winning players gave their best performance.

Nidhi Gupta of BPEd 2nd Year got the first position, Diksha Kumari of BPEd 2nd Year got the second position and Khushi Kumari Agrawal of Biotech 3rd Year got the third position. Honorable Vice Chancellor Prof. Dr. Anjila Gupta said that our university has talented students, there is only a need to provide better opportunities for them. Dr. Sanatan Deep, Ms. Teja, Mr. Prabhat Mahato and the members of the Sports Committee played a commendable role in making the program successful.
